रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 277 कर्मियों को मिलेगा ‘समान कार्य, समान वेतन’

कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है।

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज के 277 कार्मिकों को ‘समान कार्य, समान वेतन’ का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी होंगे लाभान्वित

सरकार के इस फैसले का लाभ टैक्निशियन, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ओटी टैक्निशियन, नर्सिंग स्टाफ, एक्स-रे टेक्नीशियन

और फार्मासिस्ट समेत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारी लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य

करने के बावजूद वेतन असमानता का सामना कर रहे थे।

कर्मचारियों ने जताया आभार

निर्णय के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.

आशुतोष सयाना और वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि यह फैसला उनके लिए
आर्थिक राहत के साथ-साथ मनोबल बढ़ाने वाला भी साबित होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से संस्थान में कार्यरत कार्मिक अधिक उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

वहीं इस निर्णय को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/nursing-candidates-sit-in-suspended-after-161-days/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=_dVSPWYwz1yyykLl
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *