रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

आगामी 19 दिसंबर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतपुली में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में कानून-सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जबकि कार्यक्रम स्थल पर टेंट-बैरिकेडिंग सहित अन्य तमाम तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूरी करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विकास विभाग, शहरी विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://regionalreporter.in/17-year-old-girl-fired-bullets-in-a-school-in-america/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=ncF0zqbgHCjzqzG5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *