ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र मनोज सरकार ने बेहरीन पैरा बैडमिंटन इंटरेनशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। मनोज सरकार की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र मनोज सरकार इससे पहले पेरिस पैरा ओलम्पिक में बैडमिंटन की में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
मनोज ने मनामा, बेहरीन में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूनमिंट लेवल वन के एकल वर्ग में जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल जीता है। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने अपने साथी दीपरंजन बिसोयी के साथ मिलकर युगल वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
मनोज के बेहरीन में गोल्ड व सिल्वर जीतने की जानकरी मिलते ही विवि में छात्रों व शिक्षकों के साथ ही कार्मिकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विश्वविद्यालय में इस गौरवााली जीत का जश्न मिठाईयां बांटकर मनाया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने डिसेबिलिटी के बावजूद पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मनोज सरकार की शानदार जीत को प्रेरणादायक करार देते हुए बधाई दी।
















हल्द्वानी में गौशाला में लगी भीषण आग - रीजनल रिपोर्टर
[…] बेहरीन पैरा बैडमिंटन इंटरेनशनल टूर्न… https://regionalreporter.in/manoj-won-gold-in-bahrain-para-badminton-international-tournament/ […]