रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

खिर्सू की सलोनी का चयन उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

विकासखंड खिर्सू की रहने वाली सलोनी का चयन उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है।

सलोनी की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर फैला दी है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी सलोनी ने सीमित संसाधनों में अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

सलोनी के पिता धीरेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं जबकि माता देवंती देवी गृहणी है। सलोनी वर्तमान में जीआईसी चौरीखाल मे कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है।

सलोनी अपनी छोटी बहन सपना को गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देख प्रेरित हुई थी। जिसके चलते उनके मन में भी क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ने लगी और 2 साल पहले भारत-पाक के बीच खेले जा रहे मैच में अपनी इस रुचि को जुनून में बदल दिया।

सलोनी को क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ाने का श्रेय योग और व्यायाम शिक्षक नरेन गोदियाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव के खेतों में दोनों बहनों को लगातार अभ्यास कराया और उनके खेल को निखारा। नरेन गोदियाल के मार्गदर्शन और सलोनी की कड़ी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

https://regionalreporter.in/ship-ursa-major-sinks-in-mediterranean-sea-after-explosion/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=UhuFCGQb5HSPOdbf
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *