रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Uttarakhand Board Exam: 10वीं और 12वीं के परीक्षाओं की तिथियां घोषित

उत्तराखंड शिक्षा विधालयी परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। इस बार 49 एकल और 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विस्तार

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक जारी रहेंगी। बोर्ड कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सभापति एसबी जोशी ने की, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया गया।

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

https://regionalreporter.in/sports-minister-inspected-all-the-items-prepared-from-e-waste/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=yygmIAmRSvaKn8FC
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *