रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

22 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी पहुंचेगी कोटद्वार

24 जनवरी को रांसी स्टेडियम पौड़ी में पाण्डवाज शो का होगा आयोजन

उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली व मसाल तेजस्विनी 22 जनवरी को कोटद्वार पहुंचेगी। जहां शुभंकर मौली व मसाल तेजस्विनी को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राँसी स्टेडियम पौड़ी में पाण्डवाज बैंड का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला क्रीडा अधिकारी संदीप डुकलान ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत 22 जनवरी को कोटद्वार से मशाल का फ्लैग ऑफ किया जाएगा।

यह मशाल कोटद्वार से दुगड्डा, लैंसडौन से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए जयहरीखाल पहुंचेगी। अगले दिन 23 जनवरी को जयहरीखाल से गुमखाल, सतपुली, पाठीसैंण, अगरोड़ा से पौड़ी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम पौड़ी में होगा।

अगले दिन 24 जनवरी को शुभंकर मौली व मसाल तेजस्विनी पौड़ी शहर में भ्रमण कर रांसी स्टेडियम पौड़ी पहुंचेगी और वहां पर भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा।

उसी दिन शुभंकर मौली व मसाल तेजस्विनी श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी व 25 जनवरी को देहरादून के लिए रवाना होगी।

https://regionalreporter.in/indian-women-and-men-team-won-kho-kho-world-cup-title/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=9ZOiFIkgWdyhZ6A2
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *