रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी: कलेक्ट्रेट परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि व स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और संघर्ष के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।

शहीदों के इस बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि वे हमेशा शहीदों की वीरता से प्रेरणा लें और देश की अखंडता तथा समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।

साथ ही उन्होंने इस दिन को संकल्प और कृतज्ञता का दिन मानते हुए सभी से स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांतिला शाह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत सिंह रावत, नजीर मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://regionalreporter.in/two-minutes-silence-on-martyrs-day-in-chamoli-district/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=tY5CzCwjyib7L4_h
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *