रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चोपता के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रूद्रप्रयाग में चोपता बाजार से करीब 200 मी. आगे जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डीडीआरएफ टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू की।

विस्तार

पुलिस ने बताया कि, बुधवार 26 फरवरी शाम को कुछ लोगों ने चोपता के जंगलों में किसी व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी थी।

मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेन्द्र अनार पुत्र स्व. तुला दास ग्राम चिखली जिला पुणे महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत से सही कारणों का पता चल पाएगा।

https://regionalreporter.in/19-people-killed-in-military-plane-crash/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=pC85k6_EI6pa2Ipn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *