लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
अभिषेक रावत
नगर पंचायत के वार्ड 7 सेंजी, आगरचट्टी के पास व्यास गदेरा सैंजी व्यास ढाबा मोटर वर्कशॉप में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
देखते-ही-देखते आग की लपटों में सारा सामान जलकर खाक हो गया।
घटना सुबह साढ़े तीन बजे के करीब की बताई जा रही है।
व्यास गदेरा सैंजी व्यास ढाबा मोटर वर्कशॉप सुनसान जगह पर होने के कारण देर से घटना का पता चल पाया।
सूचना पर अग्निशमन दस्ता आग बुझाने में जुटा लेकिन फायर ब्रिगेड के वाहन में कुछ तकनीकी खामी हो गयी,
बगल में ही व्यास गदेरा होने पर दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों की सहायता से गदेरे के
पानी के द्वारा पाइप से आग पर काबू किया जा सका।

वर्कशॉप मालिक मनोज नेगी को इसकी सूचना देर रात मिली व उन्होंने बताया की आग लगने का कारण शार्ट सर्किट नहीं हो सकता है। वर्कशॉप में वाहनों के जलने के साथ ही 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है ।
एसओ कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्टिता आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
नपंअ मोहन.भंडारी व आगर चटी तथा सैंजी, भट्टी धार गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे।
















तीर्थ यात्रियों का क्रौच पर्वत पहुंचने पर भव्य स्वागत - रीजनल रिपोर्टर
[…] सैंजी व्यास ढाबा मोटर वर्कशॉप में लगी …https://regionalreporter.in/a-huge-fire-broke-out-in-saanji-vyas-dhaba-motor-workshop/ https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=_Cc4mkybXFBKVPtbShare this… […]