देहरादून में 19 से 21 जून तक रहेंगी, कई विकास कार्यों का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं। अपने दौरे के पहले दिन वह देहरादून में एक नए एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी। यह स्थल सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू का जन्मदिन है। इस खास मौके पर वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलेंगी। यह पहली बार होगा जब यह परिसर लोगों के लिए सार्वजनिक रूप से सुलभ होगा।
डाक टिकट जारी करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।
20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी।
उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।
योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगी
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति देहरादून में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भाग लेंगी और लोगों को स्वास्थ्य व योग के प्रति जागरूक करेंगी।
- Regional Reporter
- Regional Reporter
- Regional Reporter

















3000 रुपये में फास्टैग आधारित वार्षिक पास - रीजनल रिपोर्टर
[…] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय…https://regionalreporter.in/president-draupadi-murmu-on-a-three-day-visit-to-uttarakhand/ https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=jbNl-Oe0Zwvn_bncShare this… […]