रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऑपरेशन सिंधु: विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी

ईरान से 285 नागरिक लौटे, अब तक 1,713 भारतीय स्वदेश पहुंचे

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत विदेशों में संघर्ष और असुरक्षा से जूझ रहे भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी का अभियान लगातार जारी है। अब तक कुल 1,713 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लौटाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, ईरान से 285 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था भारत पहुंच चुका है। वहीं, इजराइल से निकाले गए 160 भारतीयों का समूह भी आज दिल्ली पहुंचने वाला है।

ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत तब हुई जब मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में संघर्ष और सामरिक अस्थिरता तेज हो गई। ईरान, इराक, इजराइल और गाजा पट्टी जैसे क्षेत्रों में स्थितियां लगातार बिगड़ रही थीं, जिससे वहां रह रहे भारतीयों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई। विदेश मंत्रालय ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए इस विशेष बचाव अभियान को प्रारंभ किया।

उधर, इजराइल और गाजा क्षेत्र में भी युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया था।

इजराइल से 160 भारतीयों को विशेष राहत विमान के जरिए निकाला गया है और ये सभी सोमवार शाम तक नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय दूतावासों द्वारा यात्रियों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण, अस्थायी ट्रांजिट व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा जैसी हर सुविधा का प्रबंध किया गया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंधु की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत सरकार हर उस नागरिक तक पहुंचेगी जो संकट में है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास चौबीसों घंटे कार्य कर रहे हैं और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” साथ ही, उन्होंने उन सभी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और एजेंसियों का भी आभार जताया जो इस जटिल अभियान को संभव बना रहे हैं।

इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय वायुसेना ने भी बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष विमानों की व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों के लिए जरूरी मेडिकल जांच, भोजन, रहने और परिवहन की व्यवस्था भी की जा रही है।

https://regionalreporter.in/woman-dies-in-leopard-attack-in-pauri/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=7Cr3THFrw4gBVvdl
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *