रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा

मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुरवाया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर एक ट्रैवलर मिनी बस और ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इस टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे कई लोग बुरी तरह से फंस गए।

कार्यक्रम से लौट रहे थे म्यूजिशियन

हादसे का शिकार हुई मिनी बस में गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य सवार थे। ये सभी वाराणसी के काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में गायक हार्दिक दवे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल सोलंकी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

https://regionalreporter.in/atal-bihari-vajpayee-punyatithi-2025/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=9OuGLLsjkxI1uXZZ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *