कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि
श्रीनगर विधानसभा के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में श्रीनगर गढ़वाल में एक भव्य स्वागत समारोह 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने पत्रकारों को दी।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि, इस विशेष अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया जाएगा।
इस गरिमामय आयोजन में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
समारोह का उद्देश्य नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक समर्थन प्रदान करना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा आगामी विकास कार्यों में सामूहिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।















Leave a Reply