हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के बिड़ला परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा उत्तराखंड राज्य@25 रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.के. पीयूष (प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिल्ली) शामिल हुए।
उन्होंने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर बात की और स्वयंसेवकों को मेडिटेशन कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ओमप्रकाश गुसाईं ने की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास,
चुनौतियों और “क्या पाया–क्या खोया” विषय पर अपने विचार रखे।
विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र फर्स्वाण, राज्य आंदोलनकारी, ने
उत्तराखंड राज्य निर्माण में जन आंदोलन की भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. जे.पी. मेहता (खेल निदेशक), डॉ. अनीश (कार्यवाहक कुलसचिव),
डॉ. सुरेंद्र बिष्ट और छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट भी मंच पर मौजूद रहे।
सभी ने राज्य आंदोलन और उत्तराखंड की यात्रा पर अपने विचार साझा किए।
समारोह में श्री देवेंद्र फर्स्वाण और डॉ. जे.पी. मेहता को राज्य आंदोलनकारी के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश नेगी, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, रहे।
















Leave a Reply