रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा के लिए 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके रजिस्ट्रेशन

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

10 मई से शुरू होने जा रही उत्तराखंड स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के मात्र पांच दिनों में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।

https://regionalreporter.in/guest-teachers-bike-hit-by-unknown-vehicle/

पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन यानी 10 मई को खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

पांच दिन में चारधाम यात्रा पंजीकरण में केदारनाथ (3,52,879), बदरीनाथ (3,04243), गंगोत्री (2,00,996), यमुनोत्री (1,93,998) व हेमकुंड साहिब में (14041) श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *