रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में नयार घाटी साहसिक महोत्सव 2026

रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट्स से सजेगा आयोजन

पैराग्लाइडिंग, क्याकिंग, माउंटेन बाइकिंग और एंग्लिंग से नयार घाटी को मिलेगी नई पहचान

नयार घाटी को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल–2026 का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस साहसिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर विकास भवन में

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने साहसिक गतिविधियों से जुड़े प्रतिभागियों के पंजीकरण,

ठहरने की व्यवस्था, परिवहन, उद्घाटन समारोह और पुरस्कार वितरण सहित

भी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इन साहसिक गतिविधियों से बढ़ेगा रोमांच

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी—

  • लैंसडाउन, बिलखेत एवं खिर्सू क्षेत्र में माउंटेन बाइकिंग (MTB) व साइक्लिंग
  • ढाढूखाल से बिलखेत तक पैराग्लाइडिंग
  • नयार नदी में क्याकिंग एवं एंग्लिंग प्रतियोगिताएं

इसके साथ ही बिलखेत में स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय परंपराओं को मंच मिलेगा।

26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में नयार घाटी साहसिक महोत्सव 2026

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के साहसिक महोत्सव न केवल नयार घाटी को पर्यटन की नई पहचान दिलाएंगे,

बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे।

यह आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और मत्स्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मत्स्य निरीक्षक एकता देवपा, जर्नी क्राफ्ट से मयंक, अजय कंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-cricketer-rajan-kumar-tests-positive-in-doping-test/
https://youtu.be/oKNX75cVxss?si=eAaK5GpnCkgqlbxW
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *