रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून स्थित SCERT द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की झांकी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास के दो होनहार छात्रों सूर्यांश गोदियाल और वेदांश गुसाईं का विशेष योगदान रहा।

दोनों छात्रों ने बैगपाइप वादन के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों और निर्णायकों द्वारा सराहा गया। उनकी कला, अनुशासन और समर्पण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

https://regionalreporter.in/a-free-solo-climber-performs-a-dangerous-feat-in-taiwan/
https://youtu.be/QgkIh8RrhhI?si=mOZdHo5oK09DuhWI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *