रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर नगर निगम में UCC के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

नगर निगम सभागार, श्रीनगर में समान नागरिक संहिता (UCC) के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण, निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में समानता, पारदर्शिता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में अब तक UCC के तहत 1550 पंजीकरण पूरे किए जा चुके हैं, जो नागरिकों के बढ़ते विश्वास और जागरूकता को दर्शाता है।

महापौर ने कहा कि UCC के प्रभावी क्रियान्वयन से विवाह, तलाक, लिव-इन संबंध और उत्तराधिकार जैसे मामलों में स्पष्टता और समान अधिकार सुनिश्चित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने UCC को समाज सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को UCC के प्रावधानों की जानकारी देना और इसके सफल एक वर्ष के क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता को और मजबूत करना रहा।

https://regionalreporter.in/ucc-amendment-ordinance-2026-implemented-in-uttarakhand/
https://youtu.be/QgkIh8RrhhI?si=3QWLjF6ggI9qfxuo
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: