14 मार्च से 31 मई 2026 तक होंगी मुख्य परीक्षाएं, अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली
छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग के अनुसार ये परीक्षाएं 14 मार्च 2026 से लेकर 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
यह कैलेंडर उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो विभिन्न परीक्षाओं के प्री एग्जाम दे चुके हैं
और मुख्य परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे थे।
UKPSC अपडेटेड मुख्य परीक्षा कैलेंडर 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार प्रमुख परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है-
सचिवालय एवं अन्य प्रशासनिक परीक्षाएं
- उत्तराखंड सचिवालय / UKPSC अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 (मुख्य परीक्षा)
14 मार्च 2026 - महिला कल्याण विभाग – अधीक्षिका परीक्षा-2025 (स्क्रीनिंग परीक्षा)
22 मार्च 2026
न्यायिक एवं सिविल सेवा परीक्षाएं
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 (मुख्य)
21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 - उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 (मुख्य)
27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
माध्यमिक शिक्षा विभाग – प्रवक्ता परीक्षा 2025
- भौतिक शास्त्र (Physics) – 9 मई 2026
- नागरिक शास्त्र (Civics) – 10 मई 2026
- हिंदी – 30 मई 2026
- इतिहास – 31 मई 2026
UKPSC का महत्वपूर्ण नोट
आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ कुछ अहम जानकारियां भी साझा की हैं-
- सभी परीक्षा तिथियां संभावित (Tentative) हैं, इनमें परिवर्तन संभव है।
- डेयरी विकास विभाग – सहायक निदेशक परीक्षा-2025, जो पहले 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी, अग्रेत्तर आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 3 व 4 सितंबर 2025 को संपन्न हो चुकी है।
मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। - राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।
- सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की
साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
आयोग का आधिकारिक पत्र
यह अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी किया गया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से UKPSC
की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना बुलेटिन पर नजर बनाए रखें।


















Leave a Reply