रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अफसर बिटिया कार्यक्रम मे छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, एसडीएम ने किया प्रेरित

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज गंगाऊ में अफसर बिटिया कार्यक्रम एवं करियर परामर्श का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण और सिविल सेवा परीक्षा की दी जानकारी

उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे तथा संघ लोक सेवा आयोग एवं प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षाओं की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

‘मेरे सपनों की उड़ान’ विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं के लिए ‘मेरे सपनों की उड़ान’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की दी गई जानकारी

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा गुसाईं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

थानाध्यक्ष ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 तथा साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

विभिन्न विभागों ने साझा किए करियर और सुरक्षा से जुड़े अनुभव

वन विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ममता जोशी ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।

अधिवक्ता लक्ष्मी रावत ने कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, लैंगिक अपराधों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181 और बाल हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र–छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/mayor-aarti-bhandari-held-a-public-interaction-program-in-ward-40/
https://youtu.be/YqmyQUT-vwc?si=t-jGNdNF_tLzYl2r
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *