रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुद्रप्रयाग के DM प्रतीक जैन का स्थानांतरण, 6 IAS समेत 11 अधिकारी बदले गये

उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर शाम व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस, पीसीएस एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।

संयुक्त सचिव कार्मिक राजेंद्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विशाल मिश्रा बने रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी

आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अब तक यह पद संभाल रहे प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) एवं मिशन निदेशक जल-जीवन मिशन का दायित्व दिया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि उनके अन्य पदभार यथावत रहेंगे।
  • आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग एवं निदेशक राजकीय मुद्रणालय, रुड़की बनाया गया है।
  • आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद एवं निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में भी बदलाव

पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद का दायित्व सौंपा गया है।

  • पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।
  • पीसीएस त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग में तैनात पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है।

सचिवालय सेवा में भी फेरबदल

सचिवालय सेवा के सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना और कवींद्र सिंह को अपर सचिव क्रियान्वयन विभाग बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/anganwadi-and-bhojan-matas-protest-in-gairsain-demanding-increase-in-honorarium/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=36mHbOkvj-4V3MRA
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: