रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग में खाई में गिरी यूटिलिटी, दो युवक लापता; बचाव अभियान जारी

शुक्रवार सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया, जिसमें सवार दो युवक लापता बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी अरशद पुत्र इस्लाम (निवासी एकड़ खुर्द, थाना पाथरी) की सूचना पर राहत कार्य शुरू किया गया।

बताया गया कि वाहन में दो युवक सवार थे और वे सब्जी लेकर कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे।

वाहन संख्या यूके 11सीए 2034 के स्वामी अमन नेगी (28 वर्ष), पुत्र धीरेंद्र सिंह नेगी, निवासी ग्राम पलेटी पोस्ट कर्णप्रयाग जिला चमोली तथा अयान (19 वर्ष), पुत्र गुलशराज, निवासी ग्राम रोखेड़ी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर वाहन में सवार थे।

खोज अभियान के दौरान घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। परिजनों से पुष्टि के बाद यह मोबाइल अयान का बताया गया है।

दोनों युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

https://regionalreporter.in/initiative-to-make-srinagar-horn-free/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=36mHbOkvj-4V3MRA
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *