उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था,
वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uou.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट परीक्षाओं के लिए जारी एडमिट कार्ड
यूनिवर्सिटी द्वारा यह एडमिट कार्ड स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
कैसे करें UOU Admit Card 2026 डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uou.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें
- Uttarakhand Open University Admit Card 2026 लिंक पर जाएं
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
- एडमिट कार्ड में विवरण जरूर करें चेक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत विश्वविद्यालय से संपर्क करें।
बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है
कि परीक्षा के दिन कम से कम एक से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
















Leave a Reply