रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विवि के डॉ. आलोक सागर गौतम को अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल “मौसम” की संपादकीय समिति में स्थान

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं हिमालयी वातावरणीय

एवंअंतरिक्ष भौतिकी शोध प्रयोगशाला के मुख्य अन्वेषक डॉ. आलोक सागर गौतम को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध

जर्नल “मौसम (MAUSAM)” की संपादकीय समिति का सदस्य नामित किया गया है।

1950 से प्रकाशित प्रतिष्ठित शोध पत्रिका है “मौसम”

“मौसम” जर्नल का प्रकाशन India Meteorological Department द्वारा वर्ष 1950 से किया जा रहा है। यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक पीयर-रिव्यूड त्रैमासिक वैज्ञानिक शोध पत्रिका है,

जिसमें मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान, मानसून अध्ययन, वायुमंडलीय भौतिकी, एरोसोल, वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन एवं चरम मौसम घटनाओं से संबंधित शोध प्रकाशित होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय शोध सूचियों में शामिल, उच्च अकादमिक प्रतिष्ठा

यह जर्नल समय-समय पर Scopus एवं UGC-CARE जैसी प्रतिष्ठित सूचियों में शामिल रहा है।

वर्ष 2007 से इसे Science Citation Index Expanded (SCIE) एवं Journal Citation Reports (Science Edition) में सूचीबद्ध किया गया है।

वर्ष 2024 में इसका Scopus Cite Score 1.2 तथा NAAS रेटिंग स्कोर 6.60 निर्धारित किया गया है।

हिमालयी अनुसंधान में योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान

डॉ. आलोक सागर गौतम का संपादकीय समिति में चयन उनके द्वारा हिमालयी क्षेत्र में वायुमंडलीय, एरोसोल एवं जलवायु संबंधी अनुसंधान में किए गए उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता को दर्शाता है।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय है।

विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई

डॉ. गौतम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनके उज्ज्वल शोध भविष्य की कामना की है।

https://regionalreporter.in/municipal-corporation-boats-collided-with-each-other/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=q6V0UjMMiSyRz7vu
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: