रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर, ट्रक चालक की मौत

ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।

पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्रक चपेट में आ गया।

हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक पर अचानक ऊपर से छोटे-बड़े पत्थरों के साथ एक विशाल बोल्डर गिर पड़ा।

बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक पर जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग चार घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।

कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55 वर्ष), निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (जनपद चमोली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सुबह मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पुनः खोल दिया गया।

उल्लेखनीय है कि तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील ब्लैक स्पॉट माना जाता है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

https://regionalreporter.in/electricity-bill-arrears-in-uttarakhand/
https://youtu.be/7S6Wz1SiKak?si=vyBPwFOjEU3dtGgD
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *