विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में संचालित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है। ये संस्थान 12 राज्यों में सक्रिय पाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 12 फर्जी विश्वविद्यालय दिल्ली में हैं।
UGC ने चेतावनी दी है कि इन संस्थानों से प्राप्त डिग्रियां मान्य नहीं हैं और वे UGC अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं।
CUET-UG 2026 आवेदन पोर्टल फिर खुला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है।
यह फैसला उन अभ्यर्थियों की मांग के बाद लिया गया है, जो तय समय सीमा में आवेदन और शुल्क जमा नहीं कर पाए थे।
अब उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 (दोपहर बाद) से 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे।
11 से 31 मई के बीच होगी CUET-UG परीक्षा
NTA के अनुसार, CUET-UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 11 मई से 31 मई 2026 (संभावित) के बीच आयोजित की जाएगी।
इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी से 30 जनवरी तक चली थी, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी।
एजेंसी ने साफ किया है कि इस विशेष अवधि में किसी भी प्रकार की करेक्शन सुविधा नहीं दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी आवेदन भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
दाखिले से पहले जांच जरूरी, छात्रों से सतर्क रहने की अपील
UGC अधिकारियों का कहना है कि कई फर्जी विश्वविद्यालय छोटे कार्यालयों से संचालित होते हैं और ऑनलाइन भ्रामक जानकारी देकर छात्रों को झांसे में लेते हैं।
आयोग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर उसकी मान्यता अवश्य जांच लें,
ताकि भविष्य में शैक्षणिक और करियर से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।
















Leave a Reply