रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी का मुंबई स्थित बंगला ‘एबोड’ अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान बंगले ‘एबोड’ को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अटैच कर लिया है।

PTI के मुताबिक, इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

40 हजार करोड़ के कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा मामला

ईडी की यह कार्रवाई रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड मामले से संबंधित है।

एजेंसी अनिल अंबानी के खिलाफ करीब 40 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड की जांच कर रही है।

जांच में बैंकों से लिए गए कर्ज के कथित दुरुपयोग और फंड डायवर्जन की आशंका जताई गई है।

पाली हिल का ‘एबोड’ देश के सबसे महंगे घरों में शामिल

अटैच किया गया बंगला ‘एबोड’ मुंबई के बेहद पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है।

करीब 66 मीटर ऊंचा यह बंगला कुल 17 मंजिला है और इसे देश के सबसे महंगे रिहायशी मकानों में गिना जाता है।

अपनी भव्यता और लोकेशन के कारण यह लंबे समय से चर्चा में रहा है।

जांच जारी, आगे हो सकती हैं और कार्रवाई

ईडी अधिकारियों के अनुसार, मामला अभी जांच के अधीन है और आने वाले समय में इससे जुड़े अन्य परिसंपत्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

एजेंसी बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

https://regionalreporter.in/ncert-temporarily-bans-class-8-social-science-textbook/
https://youtu.be/u6Nj8pia8FU?si=ilh76f2G_A-alTgP
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *