रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर पुलिस थाने में शिकायत निवारण बैठक

जनता और पार्षदों ने उठाए सुरक्षा और नशे के मुद्दे

शुक्रवार, 27 फरवरी को होली के पर्व से पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय कोतवाली

में एक महत्वपूर्ण शिकायत निवारण बैठक आयोजित की गई।

सीओ अनुज कुमार और एसएचओ कुलदीप सिंह की उपस्थिति में

हुई इस बैठक में स्थानीय निवासियों और पार्षदों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के सामने रखा।

प्रमुख शिकायतें और सुझाव:

  • नीटू मिश्रा: शराब के ठेके के सामने स्थित पानी की टंकी का लाभ केवल शराबी उठा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
  • वासुदेव कंडारी: सड़क के दोनों ओर बिना अनुमति के लगी ठेलियों को नगर निगम के साथ मिलकर हटाया जाए। साथ ही मस्जिद गली में 24 घंटे अवैध रूप से खड़ी रहने वाली गाड़ियों की समस्या उठाई।
  • जगदीश प्रसाद भट्ट: श्रीकोट में रात 11 बजे के बाद खुलने वाली दुकानों में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न उठाए जाने की भी शिकायत की।
  • पार्षद सुनीता गैरौला: खनन के पट्टों और रेलवे प्रोजेक्ट के भारी वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की।
  • पार्षद सोनू चमोली: रेंट पर दी जाने वाली स्कूटी नाबालिग बच्चों को न दी जाएं, इससे हादसों का खतरा रहता है।
  • पार्षद दिनेश पटवाल: डांग-ऐठाणा सड़क पर रात 8 बजे के बाद नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल है।

बैठक में स्थानीय निवासी, पार्षदगण, व्यापारी समेत कई लोग मौजूद थे।

सीओ अनुज कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ही सफेद पट्टी से चिन्हीकरण किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने वादा किया कि पार्षदों की शिकायतों पर वे खुद मौके पर जाकर समाधान करेंगे।

https://youtu.be/7S6Wz1SiKak?si=QLpvBrVIP3dOeiaJ
https://regionalreporter.in/arvind-kejriwal-acquitted-of-charges-in-liquor-policy-case/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: