छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
वैज्ञानिक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ आयोजन
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,
वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से
विभिन्न विभागों द्वारा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भौतिक विज्ञान विभाग में शानदार प्रदर्शन
भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. टीका सिंह एवं डॉ. मनीष नेगी शामिल रहे।
- पोस्टर प्रतियोगिता:
मुहम्मद अनश (प्रथम), जितेन्द्र राम (द्वितीय), धर्मेश (तृतीय) - निबंध प्रतियोगिता (विषय: “सर सी.वी. रमन – परिचय तथा उपलब्धियाँ”)
सी. वी. रमन पर आधारित इस प्रतियोगिता में
मुहम्मद अनश (प्रथम), नवीन राम (द्वितीय), दिव्यांशु (तृतीय) रहे।
जंतु विज्ञान विभाग ने बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता
जंतु विज्ञान विभाग परिषद द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता विषयक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
- पोस्टर प्रतियोगिता (विषय: COVID-19)
COVID-19 विषय पर
स्नेहा बिष्ट (प्रथम), हिमानी जोशी (द्वितीय), मीनाक्षी बोरा (तृतीय) - निबंध प्रतियोगिता (विषय: “भारत में सर्वाइकल कैंसर की स्थिति और HPV वैक्सीन की भूमिका”)
सर्वाइकल कैंसर विषय पर
अजय कुमार (प्रथम), स्नेहा बिष्ट (द्वितीय), डिम्पल भंडारी (तृतीय) रहे।
प्राचार्या ने किया उत्साहवर्धन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए
ऐसे आयोजनों को ज्ञानवर्धक और समाजोपयोगी बताया तथा
संबंधित विभागों के प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।















Leave a Reply