रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में B.Tech छात्र की पीट-पीटकर हत्या, कॉलेज के दो गुटों में मारपीट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कॉलेज के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक युवक की जान ले बैठी।

प्रेमनगर क्षेत्र में बीटेक के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 मार्च की रात प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में हुई। यहां एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

इस दौरान 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहले प्रेमनगर अस्पताल, फिर दून अस्पताल किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दिव्यांशु को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से ही घायल छात्र को दून अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

15 के खिलाफ मुकदमा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

युवराज कुमार (20) – भोजपुर, बिहार (BBA द्वितीय वर्ष)

मधुर खंडेलवाल (19) – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (B.Tech तृतीय वर्ष)

शिवम शर्मा (20) – पटना, बिहार (B.Tech तृतीय वर्ष)

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के छात्र प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। कॉलेज में वर्चस्व और पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही

https://regionalreporter.in/anchal-farswan-crowned-femina-miss-india-uttarakhand-2026/
https://www.youtube.com/live/KpKw2gOblwo?si=y90qt9jjQgT7L5a2
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *