तीन दिन तक उद्योगों का महाकुंभ
महाराजा गार्डन में लगेगा भव्य आयोजन, स्टार्टअप से लेकर ऑर्गेनिक और ड्रोन तकनीक तक दिखेगी झलक
पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार शहर में पहली बार ‘हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह तीन दिवसीय एक्सपो 27 से 29 मार्च तक तीलू रौतेली चौक के निकट स्थित महाराजा गार्डन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और संस्थानों की भागीदारी रहेगी।
इन क्षेत्रों की दिखेगी झलक
महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि एक्सपो में आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, वेलनेस,
कृषि एवं बागवानी, ड्रोन/यूएवी, हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूह (SHG) और किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
इसके अलावा फार्मा और पैकेजिंग सेक्टर से जुड़े उद्यम भी अपने उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित करेंगे।
देशभर की संस्थाओं की भागीदारी
इस एक्सपो में कई प्रमुख संस्थान भी हिस्सा लेंगे, जिनमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR),
नारियल विकास बोर्ड और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शामिल हैं।
साथ ही उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और अन्य विभाग भी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
तीन दिन तक चलेंगे सेमिनार और प्रदर्शनी
तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान मेगा प्रदर्शनी, निर्यात कार्यशाला, सम्मेलन, सेमिनार और उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही खरीदार-विक्रेता बैठक और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे उद्यमियों और युवाओं को लाभ मिल सके।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा
आयोजन के दौरान आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।
साथ ही तीनों दिन विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
युवाओं से भागीदारी की अपील
महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने नए व्यापार शुरू करने वाले युवाओं, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।



















Leave a Reply