जनपद चमोली के गौचर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 में किराये
के कमरे में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में शोक की लहर है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलने पर गौचर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तोड़कर खोला।
पंखे से लटका मिला युवक
कमरे के अंदर युवक पंखे से मफलर के सहारे लटका हुआ मिला।
पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल गौचर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था युवक
मृतक की पहचान अंकित गुसांई (33 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र सिंह गुसांई, निवासी ग्राम खाल कुंज, पोखरी (चमोली) के रूप में हुई है।
वह अपनी पत्नी के साथ गौचर में किराये के मकान में रह रहे थे और दोनों पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे।
पोस्टमार्टम के लिए शव सुरक्षित
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरुवार को की जाएगी।















Leave a Reply