रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

फरासू में शराबियों का उत्पात

बुजुर्ग महिला की दुकान पर हमला, बहुओं से मारपीट

डंडों से किया हमला, एक महिला बेहोशतीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल में लगभग 8 किमी. दूर फरासू में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत युवकों ने एक दुकान पर हमला कर हंगामा मचा दिया।

घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक लंबे समय तक बेहोश रही।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शाम को दुकान पर पहुंचे नशे में युवक

घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुई।

67 वर्षीय मुन्नी देवी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी तीन युवक डंडे लेकर पहुंचे। सभी युवक नशे में थे।

उन्हें देखकर मुन्नी देवी ने डर के कारण दुकान का शटर बंद कर लिया।

शटर तोड़ने की कोशिश, महिलाओं पर हमला

आरोप है कि युवकों ने शटर पर डंडों से लगातार वार करना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर जब उनकी बड़ी बहू बाहर आई तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे और डंडों से पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद छोटी बहू भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई।

बुजुर्ग महिला को भी धक्का, जेवर और फोन तोड़ा

मुन्नी देवी ने बताया कि जब वह बीच-बचाव करने आईं तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।

इस दौरान बड़ी बहू के कान के कुंडल तोड़ दिए गए और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

आरोपियों ने बाल खींचकर भी मारपीट की। करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा।

बचाने पहुंचे बेटे पर भी हमला

जब परिवार का बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

बाद में आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह परिवार को बचाया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के लगभग 01 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह, सुरेश सिंह और रोहित कुमार के रूप में हुई है।

तीनों कथित तौर पर वायरिंग का काम करते थे।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर एक भी महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, Srinagar थाने में तैनात दोनों महिला कर्मियों को वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया था, जिसके चलते घटनास्थल पर उनकी तैनाती नहीं हो सकी।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 352, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घायल महिलाओं और आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-vyayam-shikshak-bharti-ukhimath-gyapan/
https://youtu.be/v2fQ7xn9c9k?si=v8E8D71tdLa_UETI
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *