लक्ष्मण नेगी
कालीमठ घाटी की जाल तल्ला ग्राम पंचायत में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
यह फैसला सामाजिक सरोकारों, युवाओं के भविष्य और गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से लिया गया।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लिया गया निर्णय
प्रधान प्रदीप राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है,
जिससे आपसी सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है। खासकर युवाओं पर इसके दुष्परिणाम को देखते हुए इस पर रोक जरूरी मानी गई।
उल्लंघन पर 21 हजार रुपये जुर्माना
बैठक में तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन या अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में शराब परोसता पाया जाता है,
तो उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
नशामुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली गई
निर्णय के बाद गांव में जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें पुलिस प्रशासन, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया और लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस प्रशासन ने सराहा कदम
इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में इस तरह की पहल बेहद सराहनीय है
और पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
गांव की संस्कृति और परंपरा को बचाने का संकल्प
रैली में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।
उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सुधार के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर एस आई अनिल कुमार, राकेश रावत, कैलाश गोस्वामी, प्रवीन पंवार, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष
सोनिता देवी, सचिव सोनम देवी, कोषाध्यक्ष सविता देवी, विनीता देवी, पूजा देवी, रेखा देवी, सरला देवी, महेशी देवी,
आरती देवी, विजया देवी, कमला देवी, सोबनी देवी, शान्ता देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष खिलेश सिंह, सन्तोष
सिंह, प्रमोद सिंह, नवीन सिंह, सुबोध सिंह, आनन्द सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक सिंह, अमित सिंह, सूरज सिंह, राजेन्द्र
सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, भरत सिंह, सन्दीप सिंह, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह सहित गांव के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
















Leave a Reply