रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कैंची से हमले के विरोध में पौड़ी बाजार बंद, शहर में पसरा सन्नाटा

पौड़ी जिला मुख्यालय में शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद नजर आए,

जिससे पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और बाजार क्षेत्र में लगातार निगरानी करता रहा।

विवाद के बाद बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुरानी जेल गदेरे के पास एक दुकान के समीप कार का शीशा एक नाई के हाथ से टकरा गया था।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

कैंची से हमला, फैला आक्रोश

विवाद के दौरान नाई ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।

व्यापारियों ने किया बाजार बंद का आह्वान

घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बाजार बंद का आह्वान किया,

जिसका असर शुक्रवार को पूरे शहर में साफ तौर पर देखने को मिला। बाजार पूरी तरह बंद रहने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

पुलिस रही मुस्तैद

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय रहा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई,

ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

https://regionalreporter.in/crime-is-ultimately-bound-to-be-exposed/
https://youtu.be/wJY9zyYahd8?si=RQ_OY-tmnUVEiJtK
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *