SDRF ने निकाला शव
राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।
राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास
एक युवक करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
देर रात चला सर्च ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा के पास गहरी खाई में गिर गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
दुर्गम पहाड़ी और अंधेरे के बीच जवानों ने गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
SDRF जवानों ने जोखिम भरे हालात में खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई।
काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद शव को सुरक्षित बाहर लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक पर्यटक स्थल के आसपास मौजूद था, लेकिन हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।


















Leave a Reply