रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी

जल्द देश छोड़ने की अपील

सीजफायर के बावजूद हालात संवेदनशील, दूतावास के निर्देशों का पालन जरूरी

भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बावजूद, दूतावास के निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से देश छोड़ दें।

दूतावास ने जारी की चेतावनी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि 7 अप्रैल की पूर्व सलाह को जारी रखते हुए

हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को तुरंत निकासी की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति और समन्वय के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न जाएं।

सीजफायर के बावजूद सतर्कता जरूरी

यह एडवाइजरी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संभावित सैन्य टकराव को टालने और दो सप्ताह की सशर्त रोक के ऐलान के बाद आई है।

हालांकि सीजफायर की घोषणा हुई है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं माने जा रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी है शांति

ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर इस बात पर निर्भर करेगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से खोला जाता है या नहीं।

यह वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।

ईरान ने दी सशर्त सहमति

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने संकेत दिया है कि यदि हमले रुकते हैं, तो ईरान भी अपने रक्षात्मक अभियान को रोक देगा।

उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह में तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं पर काम किया जाएगा।

https://regionalreporter.in/srinagar-garhwal-teacher-colony-railway-blasting-damage-compensation-delay/
https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=9cGF-8U535qvHVSJ
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *