रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

​National moot court comptition: सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में 14 राज्य

कानून के छात्र दिखा रहे कानूनी हुनर

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

भारती जोशी

देहरादून। सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन का शनिवार को शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।

चार चरणों में होगी कड़ी परीक्षा

​प्राचार्य डॉ. शराफत अली ने प्रतियोगिता की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में दो प्री-राउंड, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों का निर्णय देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुभवी प्रोफेसर्स, अधिवक्ता और विधि विशेषज्ञ करेंगे।

61 हजार के पुरस्कारों की घोषणा

​प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को कुल 61 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

  • विजेता टीम: 25,000 रुपये नकद, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और एसीसी ऑनलाइन (SCC Online) का एक साल का निशुल्क सब्सक्रिप्शन।
  • उपविजेता टीम: 15,000 रुपये नकद राशि, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट।
  • व्यक्तिगत पुरस्कार: बेस्ट मूटर, बेस्ट मेमोरियल और बेस्ट रिसर्चर कैटेगरी में प्रत्येक विजेता को 7,000 रुपये, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

‘निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त’

​उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज राजेश टंडन ने कानूनी पेशे की बारीकियों को साझा किया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए ‘फ्री एंड फेयर इलेक्शंस’ अनिवार्य हैं। उन्होंने कई अन्य संवैधानिक मुद्दों पर भी अपना पक्ष रखा।

​वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव दिलीप कोटिया ने विधि छात्रों को लगन और सदाचार के साथ कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।

मैनेजमेंट ने बढ़ाया उत्साह

​कॉलेज डायरेक्टर वी.के. माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद वर्मा ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए विधिक शिक्षा के प्रसार के लिए मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बाहरी राज्यों से आई टीमों के लिए कॉलेज के खर्च पर देहरादून भ्रमण का प्रस्ताव भी रखा।

​इस अवसर पर सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन अभिषेक वर्मा सहित सभी विभागों के अध्यक्ष, प्रोफेसर्स और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *