रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू

IRCTC पोर्टल पर दोपहर 12 बजे से टिकट बुकिंग, 22 अप्रैल से 15 जून तक यात्रा स्लॉट

उत्तराखंड की आगामी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

यह बुकिंग पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए की जाएगी।

IRCTC वेबसाइट से होगी बुकिंग

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के जरिए यात्री केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक कर सकते हैं।

हेली सेवा के जरिए बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की गई है।

चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है-

  • 19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
  • 22 अप्रैल: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
  • 23 अप्रैल: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

हाईटेक होगी हेली शटल सेवा व्यवस्था

इस बार केदारनाथ हेली सेवा को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। व्यवस्था के तहत—

  • 8 हेलीपैड से संचालन
  • रियल-टाइम उड़ान निगरानी
  • सभी हेलीकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य
  • आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू सिस्टम सक्रिय

मौसम और सुरक्षा पर खास नजर

यात्रा मार्गों पर मौसम की सटीक जानकारी के लिए कई स्थानों पर ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

इससे पायलट और कंट्रोल रूम को रियल-टाइम अपडेट मिलेंगे।

इसके अलावा देहरादून के सहस्त्रधारा और सिरसी सहित प्रमुख केंद्रों पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम सक्रिय रहेगा,

जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ में भी एटीसी सुविधा जल्द शुरू होगी।

https://regionalreporter.in/haldwani-cricket-league-fraud-case-highcourt-investigation-report-evcl/
https://youtu.be/2FZ-shAP1ww?si=6Jk-Lc2HxUaq6h1F
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *