रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद हुई फायरिंग

पोखरी थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार

जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

भूमि विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया।

पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित दिनेश सिंह निवासी ग्राम नखोलियाना ने थाना पोखरी में तहरीर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह असवाल, दीपेंद्र असवाल और पार्वती देवी ने उनकी पत्नी और भाई के साथ मारपीट की।

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया।

फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को इसी विवाद के दौरान कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।

आरोप है कि इस दौरान राजेंद्र सिंह असवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी।

फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

https://regionalreporter.in/tungnath-chandrashila-trek-rescue-30-trekkers/
https://youtu.be/2FZ-shAP1ww?si=PzMW0ggxPtyjiOsF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *