विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) के उपलक्ष्य में रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास में अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक सोच को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल जी रहे। प्रतियोगिता में कक्षा IV से VIII तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का परिणाम
कक्षा IV से V (बालक वर्ग)
- येलो हाउस – कुनाल नेगी (V A) – प्रथम स्थान
- ग्रीन हाउस – हार्दिक पांडेय (V B) – द्वितीय स्थान
- ब्लू हाउस – अविरल सिंह (IV B) – तृतीय स्थान
कक्षा IV से V (बालिका वर्ग)
- रेड हाउस – अंशिका (V D) – प्रथम स्थान
- ब्लू हाउस – नव्या चौधरी (IV B) – द्वितीय स्थान
- येलो हाउस – नियति बहुगुणा (V A) – तृतीय स्थान
इस वर्ग में लगभग 60 विद्यार्थियों (बालक एवं बालिकाएँ) ने प्रतिभाग किया।

कक्षा VI से VIII (बालक वर्ग)
- रेड हाउस – चिराग (VII D) – प्रथम स्थान
- ब्लू हाउस – रुद्रांश उनियाल (VIII A) – द्वितीय स्थान
- येलो हाउस – सार्थक असवाल (VII D) – तृतीय स्थान
कक्षा VI से VIII (बालिका वर्ग)
- ग्रीन हाउस – नंदनी बहुगुणा (VII C) – प्रथम स्थान
- रेड हाउस – शाम्भवी (VIII B) – द्वितीय स्थान
- ब्लू हाउस – अवनि बुटोला (VII D) – तृतीय स्थान
पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि श्री रिद्धिस उनियाल जी द्वारा
सभी विजेता एवं स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में मानसिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करती हैं।
















Leave a Reply