रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उधम सिंह नगर: पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का धरना

वेतन वृद्धि समेत कई मांगें

नोएडा आंदोलन की गूंज उत्तराखंड तक, औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित

नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन की गूंज अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले तक पहुंच गई है।

पंतनगर सिडकुल क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

किन कंपनियों में प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, ए जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बडवे, अनसूया ऑटो प्रेस और बेला राइस

जैसी कंपनियों के श्रमिक बड़ी संख्या में कंपनी परिसरों के बाहर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी की।

प्रमुख मांगें

श्रमिकों की सबसे बड़ी मांग वेतन वृद्धि है। वर्तमान में श्रमिकों को लगभग 11,500 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है,

जिसे वे बढ़ाकर 21,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

अन्य मांगों में शामिल हैं

  • उचित परिवहन सुविधा
  • कार्यस्थल पर बेहतर व्यवस्था
  • वेतन ढांचे में सुधार

बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत

सूचना के अनुसार, ए जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 16,000 श्रमिक तीन शिफ्टों में कार्यरत हैं।

वहीं अनसूया ऑटो प्रेस में करीब 1,000 मजदूर काम करते हैं।

अन्य इकाइयों में भी बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं, जिससे प्रदर्शन का असर औद्योगिक क्षेत्र पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए।

कई थानों की पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वार्ता के जरिए समाधान की कोशिश

श्रम विभाग भी मौके पर पहुंच गया है। श्रम निरीक्षक अरविंद सैनी ने कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता शुरू की है।

फिलहाल बातचीत जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

https://regionalreporter.in/rainbow-public-school-chauras-chess-competition-world-heritage-day-2026/
https://youtu.be/k8bv30oPAAk?si=JZRmlGTwRgDenKOf
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *