रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 10 मई तक करें आवेदन

जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है।

खेल विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी

गई है। इच्छुक बालक एवं बालिकाएं 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन खेलों में मिलेगा मौका

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु

एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स एवं तैराकी (केवल बालक वर्ग) में अवसर उपलब्ध हैं।

वहीं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबॉल, बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स, जबकि बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं बॉक्सिंग में प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

आयु और योग्यता

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयु 11 से 13 वर्ष निर्धारित
  • जन्मतिथि 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए
  • अभ्यर्थी का कक्षा 5 उत्तीर्ण होना अनिवार्य
  • एक अभ्यर्थी केवल एक खेल में ही आवेदन कर सकता है
  • उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी

ऐसे करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित जिला क्रीड़ा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जिससे वे खेल के क्षेत्र में अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

https://regionalreporter.in/mining-leases-suspended-in-srinagar-during-cms-visit/
https://youtu.be/k8bv30oPAAk?si=zclV6LYwOt-a0Tc0
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *