रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

एनआईटी श्रीनगर के पास युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे

पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने एनआईटी श्रीनगर के समीप एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग अभियान में मिली सफलता

पुलिस के अनुसार सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई,

जिसके पास से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.24 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्की भंडारी (26 वर्ष) निवासी भक्तियाना, श्रीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक स्मैक की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग

शामिल हैं। पौड़ी पुलिस ने साफ किया है कि जनपद में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा

और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

https://regionalreporter.in/new-sop-implemented-for-horses-and-mules-on-char-dham-and-adi-kailash-pilgrimage-routes/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=55P-BJwWL3HTWetU
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *