रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यूपी में निर्माणाधीन पुल गिरा, छह मजदूरों की मौत

तूफान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में फंस गए। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

बेतवा नदी पर बन रहा था पुल

जानकारी के अनुसार मोराकांदर से कंदौर गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण बेतवा नदी पर किया जा रहा था।

गुरुवार रात करीब दो बजे तेज बारिश और आंधी के बीच पुल का स्लैब और सहायक संरचनाएं अचानक ढह गईं, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार कुछ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

तेज तूफान को माना जा रहा हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश आई थी। इसी दौरान पुल के सेगमेंट टूटकर गिर गए और सहायक पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए,

जिससे पूरा ढांचा ढह गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह खराब मौसम को माना जा रहा है।

छह मजदूरों की हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र सिंह

चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। मृतकों में सबसे कम उम्र का मजदूर 19 वर्षीय कुलदीप निषाद था।

निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच

शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा केवल खराब मौसम के कारण हुआ या सुरक्षा प्रबंधन में भी कोई चूक हुई थी।

https://regionalreporter.in/major-promotions-in-the-uttarakhand-health-department/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=ns-6i-tkr72vr-yk
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *