ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
पिथौरागढ़ में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।
विभागीय समस्याओं और योजनाओं पर हुई चर्चा
अधिवेशन में खंड विकास अधिकारी ललित गोस्वामी, आशा मेहता, राजेंद्र अवस्थी, नवीन तिवारी, प्रदीप बिष्ट, बसंत पांडेय,
जगदीश पाठक, प्रेम राम और मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने पंचायत राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाए जाने का विरोध किया।
इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यालयों की व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव, सूचना के अधिकार अधिनियम के
अंतर्गत बजट, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ट्रांसफर एक्ट, एनआरएलएम और रीप परियोजना से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
जिला विकास अधिकारी ने दिया समाधान का भरोसा
जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने कार्मिकों की मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
अधिवेशन के दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में बिजेंद्र लुंठी, बसंत पांडेय और राजेंद्र अवस्थी ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
चुनाव में प्रदीप भट्ट को तीसरी बार जिलाध्यक्ष और पंकज कुमार पंत को चौथी बार महामंत्री चुना गया।
कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में प्रवीण सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकुल मखौलिया को उपाध्यक्ष, गीता महर को महिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र
बिष्ट को कोषाध्यक्ष, दीपक मेहता को संगठन मंत्री, मयंक खर्कवाल को मीडिया प्रभारी, अक्षय धामी को प्रांतीय प्रतिनिधि तथा
कौशिक पाठक को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया।
भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने पर जोर
भविष्य के नेतृत्व को विकसित करने के उद्देश्य से कार्यकारी अध्यक्ष और कार्यकारी महामंत्री के नए पद सृजित किए गए।
कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार और कार्यकारी महामंत्री पद पर वीरेंद्र धानिक का मनोनयन किया गया।
वहीं बसंत पांडेय और राजेंद्र अवस्थी को संगठन का संरक्षक बनाया गया।
लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.















Leave a Reply