रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ऐप के जरिए वाहन रोककर अवैध वसूली का आरोप

करीब 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे

नैनीताल जिले के रामनगर में ई-रिक्शा चालकों ने कथित अवैध वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

करीब 300 चालकों ने अपने ई-रिक्शा नार्मल स्कूल जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर विरोध दर्ज कराया और बाद में

उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

मोबाइल ऐप से बीच रास्ते में वाहन बंद करने का आरोप

चालकों का आरोप है कि एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से उनके ई-रिक्शा को बीच रास्ते में अचानक बंद कर दिया जाता

है। उनका कहना है कि इससे यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है, खासकर जब वाहन में बुजुर्ग, बच्चे या मरीज सवार हों।

वाहन चालू करने के बदले पैसे मांगने का आरोप

ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि वाहन बंद होने के बाद कुछ लोग संपर्क कर पैसे लेने के बदले दोबारा वाहन चालू करने

की बात करते हैं। चालकों का दावा है कि यह सुनियोजित तरीके से की जा रही अवैध वसूली का मामला है।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद चालकों ने उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने की भी मांग की, जिससे बिना

वैधानिक प्रक्रिया के किसी भी ई-रिक्शा को बीच रास्ते में बंद न किया जा सके।

जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

ई-रिक्शा चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को

मजबूर होंगे। वहीं उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/mla-statement-on-veer-chandra-singh-garhwali-sparked-a-political-controversy/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=uMQ7h8NvU8Y34ryO
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *