रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, दो युवक गोली लगने से घायल

शराब ठेके के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार रात शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच

गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दो राउंड फायरिंग, दो युवक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने दो राउंड फायर किए। घटना में 38 वर्षीय नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा,

जिन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगी, जिन्हें दून

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआत में लोगों को आवाज किसी बाइक की लगी,

लेकिन कुछ ही देर में गोली चलने की पुष्टि होने पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

एहतियात के तौर पर शराब का ठेका समय से पहले बंद करा दिया।

हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है

और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

https://regionalreporter.in/bktc-alert-after-ayodhya-dispute/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=JiunRqyOOD9EmaKd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *