रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पूछताछ के लिए बदरीनाथ लाया गया है।

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में वह मंदिर परिसर से नकदी और अन्य सामान ले जाता दिखाई दिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि 8 जुलाई को मंदिर समिति के पदाधिकारी युद्धवीर की

शिकायत पर बदरीनाथ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें प्रमोद नौटियाल कथित तौर पर नकदी

और अन्य सामान निकालते हुए दिखाई दिया।

इसी आधार पर उसे 12 जुलाई की रात देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

शालिग्राम शिला और लैपटॉप बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कार्यालय से एक शालिग्राम शिला और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

हालांकि, अब तक कथित चोरी की नकदी बरामद नहीं हो सकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

समिति में निभा रहा था अहम जिम्मेदारी

प्रमोद नौटियाल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में प्रोटोकॉल अधिकारी और थाली भेंट गणना समिति का सदस्य था।

आरोप सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

इस बीच यह दावा भी किया जा रहा है कि वह मंदिर समिति अध्यक्ष के निजी सहायक के रूप में कार्य कर रहा था,

हालांकि समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी इस दावे से इनकार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर SIT जांच

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए थे।

इसके बाद गठित एसआईटी ने मंदिर समिति से पिछले तीन वर्षों के चढ़ावे, दान और उनकी गणना से जुड़े अभिलेख तलब किए हैं।

जांच एजेंसी समिति की आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

https://regionalreporter.in/supreme-court-pocso-act-teenage-relationships/
https://youtu.be/_Cw5-uZdA7A?si=7R5noXoCd9GqTtpg
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *