रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में अवैध फड़ और ठेलियों पर निगम की कार्रवाई

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम ने मंगलवार, 14 जुलाई को सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

महापौर आरती भंडारी के नेतृत्व में हुए निरीक्षण के दौरान सड़क पर फड़ लगाकर कारोबार करने वाले

और अवैध रूप से ठेली संचालित करने वालों के चालान किए गए।

निरीक्षण के दौरान हुई चालानी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान महापौर आरती भंडारी ने स्पष्ट किया कि बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार

की फड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने ठेली संचालकों को निर्देश दिए कि वे केवल नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान और लाइसेंस के अनुसार ही अपना व्यवसाय संचालित करें।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ ठेली जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

व्यापारियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

महापौर ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से नालियों से कम से कम ढाई फीट की दूरी पर दुकान लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही दुकानों का कचरा नालियों में नहीं डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी व्यापारियों

और ठेली संचालकों का सहयोग जरूरी है।

अभियान रहेगा जारी

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण और अवैध फड़ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

निगम ने सभी दुकानदारों और ठेली संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की,

ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

https://regionalreporter.in/almora-free-health-camp-paparseli/
https://youtu.be/_Cw5-uZdA7A?si=7R5noXoCd9GqTtpg
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *